Twitter के नए सीईओ कौन है Twitter new CEO in hindi – अभी हाल ही में Twitter ने अपनी कंपनी के लिए नए सीईओ को चुन लिया है | अभी कुछ दिन पहले ट्विटर के पुराने सीईओ ने अपने ट्विटर account के माध्यम से बताया था कि वह ट्विटर के सीईओ पद से इस्तीफा देने वाले है | आज के इस लेख में हम आपको पूरी बात बताने वाले है कि ट्विटर के पुराने सीईओ ने इस्तीफा लेने का फैसला क्यों लिया, नए ट्विटर सीईओ का नाम क्या और कौन है और उसकी थोड़ी बहुत बायोग्राफी|
जैसे कि आप सब ने तो अब तक सुन ही लिया होगा कि सोशल मीडिया की जानी-मानी कंपनी ट्विटर के सीईओ बदले जा चुके है यह एक बहुत ही अहम् फैसला लिया गया है कंपनी की तरफ से | अभी तक ट्विटर के सीईओ पद पर कंपनी के Co-Founder जैक डोर्सी कार्यरत थे | लेकिन उसने अभी कुछ दिन पहले अपने ट्विटर account से अपने followers को यह बात बताई थी कि अब वह इस पद से इस्तीफा देने वाले है |
Twitter के नए सीईओ कौन है ? Twitter new CEO
अनुक्रम
Twitter के नए सीईओ का नाम Parag Agrawal (पराग अग्रवाल) है | पराग अग्रवाल भारतीय मूल के है जिन्हें ट्विटर कंपनी ने अपना नया सीईओ चुना है | आखिर कौन है Parag Agrawal, ट्विटर ने इसे अपने नए सीईओ के लिए क्यों चुना है यह सभी बातें आपको हम आगे के पोस्ट में बताने वाले है | तो इसके लिए पूरी पोस्ट को जरूर पढ़े |
पराग अग्रवाल कौन है Who is Parag Agrawal ?
पराग अग्रवाल भारतीय मूल के अमेरिकन है जो कि पिछले दस सालों से ट्विटर कंपनी से जुड़े हुए है | ट्वीटर कंपनी में वह सबसे पहले Distinguished Software Engineer के पद पर काम किये थे और फिर बाद में उनको Chief Technology Officer (CTO) बना दिया गया |
पराग अग्रवाल ट्विटर से पहले दुनिया के बड़ी-बड़ी कंपनियों में काम कर चुके है जिसमे माइक्रोसॉफ्ट, याहू जैसे कंपनी शामिल है
पराग अग्रवाल की पढाई – Parag Agrawal Education
पराग ने स्कूल की पढाई पूरी करने के बाद स्नातक (Graduation) की पढाई करने के लिए IIT Bombay गए वहां उसने कंप्यूटर साइंस से B.Tech की डिग्री हासिल की और आगे की पढाई Ph.D Stanford University से पूरी की |
पराग अग्रवाल की कुल संपत्ति – Parag Agrawal Net Worth
पराग अग्रवाल की कुल संपत्ति 1.52 मिलियन डॉलर बताई जा रही है जो कि भारतीय रूपये में करीब 11 करोड़ होते है |
पराग अग्रवाल जीवन परिचय – Parag Agrawal Biography
पूरा नाम | पराग अग्रवाल |
किसलिए प्रसिद्ध हुए | ट्विटर के सीईओ पद के लिए |
कहाँ के रहने वाले है | कैलिफ़ोर्निया, अमेरिका |
जन्म स्थान | भारत |
शिक्षा | कंप्यूटर साइंस में B. Tech डिग्री और Ph. D |
धर्म | हिन्दू |
पत्नी का नाम | विनीता अग्रवाल |
कुल संपत्ति | 1.52 मिलियन डॉलर (लगभग 11 करोड़) |
आज आपने सिखा
तो दोस्तों यह थी आज की पोस्ट Twitter के नए सीईओ कौन है Twitter new CEO in hindi जिसमे हमने आपको ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल के बारे में बताया, उसक जीवन परिचय उसकी कुल संपत्ति और यह भी बताया कि ट्विटर ने उनको अपने नए सीईओ के लिए क्यों चुना |
हमें आशा है यह पोस्ट आप लोगों को बहुत ज्यादा ही पसंद आई होगी | ऐसे ही महत्वपूर्ण बाते जानने के लिए हमारे blog को सब्सक्राइब जरूर करें और अपने दोस्तों के साथ साझा करना न भूले |