आज के इस लेख ‘IRCTC का full-form क्या है | इसमें account कैसे बनाये’ में हम आपको IRCTC से जुड़े हर सवाल का जवाब देंगे जैसे इसका full-form , इसमें account कैसे बनाते है , इसके जरिये online टिकेट बुक कैसे किया जाता है और भी कुछ बाते जो हमें जानना चाहिए क्योंकि इसकी जरूरत हमें कभी भी पर सकती है |
दोस्तों ट्रेन में सफ़र तो हर कोई करता है लेकिन बिना टिकेट के सफ़र करना मुश्किल में डाल सकता है| और आप जानते ही है की रेलवे प्लेटफार्म में कितनी भीड़ होती है | ट्रेन टिकेट बुक करने की बात तो दूर हम सही से खड़े भी नही हो पाते है | इसीलिए हम आपको आज IRCTC के माध्यम से online टिकेट बुक करना बताएँगे |

IRCTC का full-form क्या है ?
अनुक्रम
IRCTC का full-form Indian Railways Catering and Tourism होता है जिसे हिंदी में भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम कहा जाता है |
IRCTC क्या है ?
आई आर सी टी सी एक भारतीय रेलवे का ही एक शाखा है जिसे भारत सरकार ने 27 सितम्बर 1999 को स्थापित किया था | इसकी देखरेख रेलवे मंत्रालय के द्वारा किया जाता है | इसकी मुख्यालय राजधानी दिल्ली में है | इसका मुख्य लक्ष्य रेलवे के द्वारा दी जा रही सुविधाओं में वृद्धि लाना है |
IRCTC में account कैसे बनाये ?
दोस्तों अगर आप भी घर बैठे ट्रेन टिकेट बनाना चाहते है तो आप जरूर से जरूर इसमें account बना लीजिये ताकि आपको बाद में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े | हम आपको बताने वाले है की आप कैसे सफलतापूर्वक आई आर सी टी सी में account बना पायेंगे |
Step 1
आई आर सी टी सी account बनाने के लिए सबसे पहले आपको irctc app को गूगल प्ले स्टोर से download कर लेना है
Step 2
Install करने के बाद इसे open करले | open करने के बाद आप से कुछ permission माँगा जाएगा इसे allow कर दे |
Step 3
अब एक नया account बनाने के लिए आप निचे My Account बटन पर क्लिक करें और Register now पर बटन दबाये |
Step 4
आपके सामने एक form open हो जाएगा जिसको की आप अपने details को अच्छी तरह से भरकर next बटन पर क्लिक करें
Step 5
इसके बाद आपको एक और नया पेज देखने को मिलेगा जिसमे की आपको Residence address भरने को बोला जाएगा , आप इसमें अपना पता , शहर का नाम , पिन कोड ,इत्यादि अच्छे से भरकर next बटन पर क्लिक करें
Step 6
अब आपको अपना फ़ोन नंबर और E-mail verify करना होगा | इसके लिए आपको username और password डालकर लॉग इन करना होगा | यहाँ आपको दो OTP डालने को बोला जाएगा , पहला फ़ोन नंबर वाला और दूसरा ईमेल वाला , दोनों को डालकर verify करें
Step 7
यहाँ आपको पिन कोड सेट करने के लिए बोला जाएगा ताकि बार-बार user-id और password से लॉग इन न करना पड़े | पिन कोड भरने के बाद submit कर दे| इतना सारा काम करने के बाद आपका account सफलतापूर्वक बन जाएगा|
IRCTC से टिकट कैसे बुक करें ?
दोस्तों आई आर सी टी सी से टिकट बुक करने के लिए आपको निम्न steps को follow करना होगा | हमने निचे कुछ महत्वपूर्ण बातें बताई है जिससे की आप सफलतापूर्वक अपने IRCTC खाते से टिकट बना पायेंगे |
Step 1
सबसे पहले आप अपने फ़ोन पर IRCTC की app को खोल ले , उसके बाद आपको Plan My Journey बटन पर क्लिक करना है |
Step 2
इसके बाद स्टेशन या जगह का नाम जहाँ से आप सफ़र करना चाहते है और जहाँ तक आपको सफ़र करना है दोनों जगहों या स्टेशन का नाम भर देना है |
Step 3
इसके बाद आपको प्रस्थान और आगमन की तिथि डालनी है | इसके बाद ऊपर में Quota select कर ले जैसे कि General ,Ladies , Tatkal , इत्यादि |
Step 4
इसके बाद आपको उस तारीख के सभी ट्रेनों की लिस्ट दिख जायेगी जो आपको आपकी गंतव्य स्थान तक पहुंचाएगी |
Step 5
जिस भी ट्रेन से आपको सफ़र करना है उसे select कर लें| इसके बाद आप टिकट type select कर ले जैसे कि 1 AC , 2 AC , 3 AC अगर आपको आपके अनुसार सीट नही मिलती है तो ट्रेन या कोटा बदल सकते है |
Step 6
इसके बाद Passanger की details भरनी होती है आप इसे अच्छे से भरकर submit कर दे |
Step 7
सब काम करने के बाद आपको पेमेंट option पर क्लिक करके पेमेंट कर दे | आपको पेमेंट option में Wallet, Net Banking , Debit/Credit card की सुविधा प्रदान करती है | पेमेंट करने के बाद आपका टिकट सफलतापूर्वक बुक हो जाएगा |
IRCTC का मालिक कौन है ?
दोस्तों इसका मालिक कोई नही है| यह केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जाती है जिसका देख-रेख और निगरानी भारत सरकार की रेल मंत्रालय के द्वारा की जाती है | तो हम कह सकते है की IRCTC का मालिक भारत सरकार ही है |
आज आपने सिखा
दोस्तों आज के इस लेख ‘IRCTC का full-form क्या है | इसमें account कैसे बनाये’ में आप सभी ने जाना की IRCTC का full-form क्या होता है , यह क्या होता है , इसमें account कैसे बनाया जाता है |
हम शुरू से ही चाहते है की हमारी कोई भी पोस्ट आपको अच्छी लगे और आप इसे अच्छे से पढ़े | अगर पहले के तरह यह लेख आप लोगों को पसंद आई हो तो कृपया इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ साझा करना न भूले |
इसे भी पढ़े :- Kisan Credit Card के लिए online apply कैसे करे | इसके फायेदे क्या है