अभी हाल ही में Global Hunger Index (GHI) रिपोर्ट 2021 आ गयी है जिसमे भारत को बहुत ही खराब स्थान हासिल हुई है | यहाँ तक कि बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसे देशों से भी पीछे हो गयी है भारत देश और सबसे मजेदार बात यह है कि भारत सरकार इस 2021 के आये Global hunger index रिपोर्ट को नही मान रही है |
अभी भी भारत के ज्यादातर हिस्सों में जो बच्चे और लोग है वो भुखमरी से जूझ रहे है | इन्हें पोषण कि सख्त जरूरत है | जैसे कि आप सब जानते है Covid-19 में भुखमरी और बेरोजगारी दोनों और बढ़ गयी |
आज के इस पोस्ट में हम आपको इससे जुड़े सभी जानकारी देने वाले है | जैसे कि यह index रिपोर्ट क्यों निकाली और किसके द्वारा निकाली जाती है , यह रिपोर्ट इतनी जरूरी क्यों है | तो आइये दोस्तों जानते है आगे इस लेख में |
Global Hunger Index रिपोर्ट क्या है
अनुक्रम
ग्लोबल हंगर इंडेक्स एक तरह का रिपोर्ट है जो कि हमें बताता है पूरे विश्व में (क्षेत्रीय स्तर , राष्ट्रीय स्तर और अन्तराष्ट्रीय स्तर पर ) किस तरह की भुखमरी है और लोग किस तरह के परेशानी से जूझ रहे है |
यह रिपोर्ट सबसे पहले 2006 में शुरू कि गयी थी | 2021 कि रिपोर्ट GHI की 16वीं संस्करण है |
Global Hunger Index रिपोर्ट कौन निकालता है
दोस्तों अगर आपको ऐसा लगता है कि यह रिपोर्ट कोई बड़ी विश्व संस्था जारी करती है तो आप गलत है | हम आपको बता दे कि यह रिपोर्ट हर साल दो संगठन Concern WorldWide जो कि एक आयरलैंड बेस्ड इंटरनेशनल NGO और Welt hunger hilfe जो कि एक जर्मनबेस्ड कंपनी, द्वारा जारी किया जाता है |
Global Hunger Index रिपोर्ट कैसे तैयार किया जाता है
यह समझने से पहले हमें component of GHI समझना होगा | ग्लोबल हंगर इंडेक्स कि चार मुख्य component होते है |
- Undernourishment
- Child wasting
- Child stunting
- Child mortality
इसे भी पढ़े :- NEFT क्या है | NEFT full-form | इससे पैसे कैसे भेजे
Undernourishment :-
इसका मतलब यह है कि जो हमारी जनसंख्याँ है उसको उतनी कैलोरी नही मिल पाती है जितना उन्हें आवश्यकता है |
Child wasting :-
जो बच्चे 5 साल से कम है और उसकी वजन उंचाई के अनुसार बहुत कम है तो इसे Child wasting कहा जाता है |
Child stunting :-
उस तरह के बच्चे जिसकी उम्र 5 साल से कम है और उम्र के हिसाब से उनकी उंचाई बहुत कम है तो इसे Child wasting कहते है |
Child mortality :-
5 साल से कम जितने भी बच्चों कि मृत्यु हो जाती है, उसे Child mortality कहा जाता है |
इन चारों component को मिलाकर Global hunger Index रिपोर्ट तैयार किया जाता है | जिसमे कुल 100 points होते है | जितना ज्यादा कम point उतना ही अच्छा उस देश का रिपोर्ट होता है |
Level of GHI
सभी देशों को 5 लेवल में रखा जाता है , जो इस प्रकार है |
S.N | Levels | Points |
1 | low | ≤ 9.9 |
2 | moderate | 10.0 – 19.9 |
3 | serious | 20.0 – 34.9 |
4 | alarming | 35.0 – 49.9 |
5 | extremely alarming | ≥ 50 |
Global Hunger Index 2021 में भारत की रैंक
जैसे कि हमने लेख के शुरू में ही आपको बता दिया कि पिछले दिनों में 2021 की GHI रिपोर्ट जारी कर दी गयी है , जिसमे भारत की रैंक पिछले साल के तुलना में और भी खराब है |
जी हाँ दोस्तों GHI रिपोर्ट 2021 में भारत को 101 रैंक प्राप्त हुआ है | आपको बता दे कि साल 2020 में भारत कि GHI रैंक 94 थी जो इस बार बढ़कर 101 पहुँच गयी है जो कि पूरे भारतवासियों के लिए चिंताजनक विषय है |
आपको बता दे कि इस बार कुल 116 देशों के बीच यह GHI रिपोर्ट calculate कि गयी है जिसमे भारत को कुल 27.5 points के साथ 101वां स्थान प्राप्त हुआ है |
Global Hunger Index 2021 list
यहाँ हमने आपको कुछ एशियाई देश के बारे में बता रहे है , आप पूरी GHI लिस्ट यहाँ पर देख सकते है |
S.N | Countries name | Points | Position |
1 | India | 27.5 | 101th |
2 | China | ≤ 5 | 1-18th |
3 | Pakistan | 24.7 | 92nd |
4 | Bangladesh | 19.1 | 76th |
5 | Nepal | 19.1 | 77th |
6 | Russian Federation | 6.2 | 26th |
नोट :- 18 देशों को 1 से 18 रैंक के बीच रखा गया है क्योंकि इन सभी देशों का GHI points 5 से कम है जिसमे चीन , टर्की , ब्राज़ील जैसे 15 देश और शामिल है |
इसे भी पढ़े :- ITR क्या होता है | ITR full form | ITR कैसे भरे
आज आपने सिखा
तो दोस्तों यह थी आज के लेख जिसका शीर्षक ‘ Global Hunger Index रिपोर्ट क्या है | भारत कितने पायेदान पर है ‘ के कुछ महत्वपूर्ण जानकारी जो कि अक्सर भिन्न-भिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में पूछे जाते है | हमने आपको GHI रिपोर्ट से जुड़े सभी बातों को बताने कि कोशिश की |
हमें आशा है कि आपको आज का यह पोस्ट बहुत ही पसंद आई होगी और आपसे अनुरोध है कि इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ साझा करना न भूले |
अगर आपको इस लेख के सन्दर्भ में कोई जानकारी देनी है या कोई प्रश्न पूछनी है तो आप हमें निचे कमेंट करके दे सकते है , हम आपके सवाल का जवाब अवश्य देने कि कोशिश करेंगे |