आज के इस पोस्ट में हम आपको दुनिया की 10 सबसे लम्बी नदियाँ के बारे में बताने जा रहे है और यह किस देश में आती है ,इसकी लम्बाई-चौराई कितनी है यह भी हम आपको आज के इस लेख में बताएँगे |
अगर आप सामान्य ज्ञान या भारत की भूगोल पढने के रूचि रखते है तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही उपयोगी हो सकता है |
दोस्तों वैसे तो पुरे विश्व में 76 नदियाँ है जिसमे 36 नदियाँ सिर्फ रूस देश में है और शेष नदियाँ अलग-अलग देशों में है | तो आइये जानते है की वो कौन से 10 सबसे लम्बी नदियाँ है |
दुनिया की 10 सबसे लम्बी नदियाँ
अनुक्रम
दोस्तों आप में से बहुत लोगो इस उलझन में पर जाते है की दुनिया की सबसे लम्बी नदी अमेज़न या नील है | हम भी छोटे से पढ़ते आ रहे इन सबों के बारे में ,लेकिन हमें भी नही पता होता है की आखिर सबसे लम्बी नदी का नाम क्या है यह कहाँ है इसकी लम्बाई-चौराई कितनी है |
पहले तो अमेज़न नदी ही दुनिया की सबसे लम्बी नदी मानी जाती थी लेकिन वज्ञानिकों की खोज के बाद यह पता लगा की यह नदी नील नदी से थोडा छोटा है | नील अमेज़न से 105 की.मी ज्यादा लम्बा है |
1.Nile (नील)
पूरे विश्व की सबसे लम्बी नदी के नाम नील है| दोस्तों यह अफ्रीका महादेश से होकर गुजरती है| यह अफ्रीका की सबसे बड़ी झील ‘विक्टोरिया’ से शुरू होकर पूरे 11 देशों से गुजरती है | जिसमे मिस्र सुदान युगांडा इथियोपिया जैसे देश शामिल है |
इस नदी की लम्बाई 6650 की.मी और चौराई अलग-अलग जगह में अलग-अलग है जैसे कहीं 16 की.मी तो कहीं मात्र 200 मी ही है | आपको यह जानकार आश्चर्य होगी की यह नदी अपने मुहाने पर 160 की.मी लम्बा और 240 की.मी चौरा विशाल डेल्टा बनाती है |
ऐसा माना जाता है की इतिहास में बड़े-बड़े शहरों का उड्डयन इसी नदी से हुआ है | विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यता मिस्र की सभ्यता इसी नदी के किनारे हुई थी |
2. अमेज़न (Amazon)
अमेज़न संसार की दूसरी सबसे लम्बी नदी है| लेकिन पानी की मात्र के हिसाब से यह सबसे बड़ी नदी है | यह नदी दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के आठ देशों तक फैली हुई है| इस नदी की लम्बाई और चौराई क्रमशः 6400 की.मी और 10 की.मी है | लेकिन सर्दियों के मौसम में इसकी चौराई बढ़ जाती है |
इसे दुनिया की रहस्मय नदी के नाम से भी जाना जाता है | आप को पता होगा की अमेज़न की वर्षा वन दुनिया का सबसे बड़ा जंगल है और पृथ्वी के कुल ऑक्सीजन की 20 प्रतिशत से ज्यादा का योगदान है इसी कारण इसे पृथ्वी का फेफड़ा भी कहा जाता है |
अमेज़न की 1100 से ज्यादा सहायक नदियाँ है| इस नदी में मछलियों की 3000 प्रजातीया पाई जाती है | दुनिया का सबसे बड़ा सांप इसी नदी में रहता है |

03. Yangtze (यांग्तज़े)
यह एशिया और चीन की सबसे लम्बी नदी है | इसकी लम्बाई कुल 6300 की.मी है जो इसे विश्व की तीसरी सबसे लम्बी नदी बनाती है| इस नदी का चीन की इतिहास अर्थव्यवस्था संस्कृति में काफी योगदान रहा है |
यह आयतन के आधार पर पृथ्वी की छठी सबसे लम्बी नदी है | यह नदी पहले काफी स्वच्छ थी लेकिन अब यह भी कुछ सालों से दूषित होती जा रही है |
04. Mississippi (मिसिसिपी)
यह नदी दुनिया की चौथी सबसे लम्बी नदी मानी जाती है | इसकी लम्बाई 6275 की.मी है| यह नदी उत्तरी अमरीका की मुख्य और दूसरी सबसे लम्बी नदी है |
यह नदी घने जंगलों और खाली मैदानों से होकर गुजरती है | इस नदी के किनारे बहुत सारे अमरीकी लोग हजारों सालों से रहते आ रहे है |
05. Yenisei (येनिसी)
यह आर्कटिक सागर की ओर जाने वाली सबसे बड़ी नदी है | इसकी कुल लम्बाई 5539 की.मी और गहराई 90 फिट है | यह दुनिया की खुबसूरत नदियों में से एक है |
सेलेंज नदी को इस नदी का हेडवाटर माना जाता है| यह नदी मुख्य रूप से रूस में बहती है |
06. Yellow River (पीली नदी)
येलो नदी दुनिया की छठी सबसे लम्बी नदी है | पीले रंग के पानी के कारण इस नदी का नाम येलो नदी पड़ा | यह नदी मुख्य रूप से चीन में बहती है | इस नदी की लम्बाई 5464 की.मी है |
इसे चीनी सभ्यता का जन्मदाता माना जाता है | यह चीन की आर्थिक नदी भी है क्योंकि इससे ढेर सारे बिजली पैदा की जाती है |अधिक मिटटी होने के कारण इस नदी का जल पीले रंग का है |
07. OB River (ओब नदी)
यह नदी मुख्य रूप से पश्चिमी रूस में बहती है | इसकी लम्बाई 5410 की.मी है| यह रूस के साइबेरिया में स्थित है | यह बिया और कातून नदियों में मिलती है |
यह नदी रूस कजाकिस्तान चैन और मंगोलिया से होकर गुजरती है | यह दुनिया की सातवी सबसे लम्बी नदी है |
08. Parana (पराना)
दोस्तों जितनी इस नदी की नाम अनोखी है उसी तरह यह नदी भी विचित्र है | यह दक्षिणी अमरीका स्थित है और दुनिया की सबसे लम्बी नदियों में शुमार है | यह नदी 4880 की.मी लम्बी है |
इस नदी का नाम तुपी भाषा से लय गया है जिसका अर्थ होता है ‘सागर जैसा ‘ इसकी विशालता के कारण ऐसा नाम दिया गया है | मछुवारों के लिए यह नदी काफी महत्वपूर्ण है क्यूंकि यह नदी इन लोगो की आमदनी का स्रोत है |
09. Congo (कांगो)
यह नदी अफ्रीका में बहती है | नील नदी के बाद यह अफ्रीका की सबसे बड़ी नदी और आयतन के हिसाब से अमेज़न के बाद दूसरी सबसे बड़ी नदी है |
इस नदी की लम्बाई और गहराई क्रमशः 47007 की.मी और 720 फिट है | यह एक ऐसी नदी है जो विश्वत रेखा को 2 बार पार करती है |
10. Amur (अमूर)
यह नदी एशिया महादेश के आर्गन में एक प्रसिद्ध नदी है जिसे काली नदी के नाम से भी जाना जाता है | इसकी लम्बाई 4480 की.मी और इसकी गहराई 994 फिट है |
यह नदी उत्तरपूर्वी चीन और रूस के हिस्सों में फैली हुई है | अमूर शब्द की उत्पत्ति जल शब्द से हुई है | कलुगा एक बड़ी मछली है जो इस नदी में पाई जाती है | यह नदी रूस चीन और मंगोलिया से होकर गुजरती है |
आपने सिखा
आज के इस लेख दुनिया की 10 सबसे लम्बी नदियाँ में आपने बहुत सारे ज्ञान अर्जित किये है | हमने इस पोस्ट में दुनिया की 10 सबसे लम्बी नदियों के बारे में और इनकी लम्बाई-चौराई से अवगत कराया है | यह सामान्य ज्ञान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है |