Colours name in hindi and english-सभी रंगों के नाम हिंदी में – पूरी दुनिया में जितने भी चीज चाहे वह मानव निर्मित हो या फिर प्राकृतिक, कोई-न-कोई रंग और आकार के ही बने है | रंगों के बिना दुनिया एक तरह से समझों तो अधूरा ही है |आज के इस पोस्ट में हमलोग दुनिया में जितने भी colours (रंगों) है उन सभी रंगों के नाम जानेंगे | बहुत सारे लोग यहाँ तक कि हमें भी सभी रंगों का नाम नही पता है | असल में रंग तो सात ही होते है जो कि इन्द्रधनुष में दिखाई देता है | लेकिन इन सभी रंगों को आपस में मिलकर बहुत सारे रंगों का निर्माण होता है |
वैसे तो सभी colours रंगों के नाम तो याद नही किया जा सकता लेकिन जितनी भी कुछ प्रसिद्ध रंग है उन सभी के बारे में हम आपको आज के इस लेख में बताएँगे | इसीलिए लेख को पूरा पढ़े
Colours name in hindi and English
अनुक्रम
S.N | रंगों के नाम हिंदी में | रंगों के नाम English में | रंगों के फोटो |
1. | सफ़ेद | White | |
2. | काला | Black | ![]() |
3. | नीला | Blue | ![]() |
4. | नारंगी | Orange | |
5. | हरा | Green | ![]() |
6. | गुलाबी | Pink | ![]() |
7. | पीला | Yellow | ![]() |
8. | लाल | Red | ![]() |
9. | भूरा | Brown | ![]() |
10. | पीतल रंग | Bronze | |
11. | हल्का हरा | Pale Green | |
12. | फिरोजा | Turquoise | |
13. | बैंगनी | Purple | ![]() |
14. | जामुनी | Indigo | |
15. | धुमैला | Grey | |
16. | सुनहरा | Golden | |
17. | गहरा लाल | Ruby | |
18. | गहरा नीला | Navy Blue | ![]() |
19. | आसमानी रंग | Azure | |
20. | बिस्कुटी रंग | Beige | ![]() |
21. | हल्का पीला | Pale Yellow | |
22. | गेहुआं रंग | Wheat | ![]() |
23. | मूंगा रंग | Coral | ![]() |
24. | हरिनिल | Cyan | ![]() |
25. | मिट्टी रंग | Clay colour | ![]() |
26. | छायादार हरा रंग | Teal | ![]() |
27. | हाथी दांत रंग | Ivory | ![]() |
28. | पुदीना रंग | Mint | ![]() |
29. | धातुमय रंग | Metallic paint | ![]() |
30. | गहरा गुलाबी | Magenta | ![]() |
31. | मैला रंग | Muddy colour | |
32. | केसरिया | Saffron |
दोस्तों अब आप तो बहुत सारे colours (रंगों) के नाम जान गए होंगे | अब हम आपको रंगों के बारे में कुछ और जानकारी देते है जो कि बहुत ही रोचक और महत्वपूर्ण है |
Rainbow colours name in hindi – इन्द्रधनुष के रंगों के नाम
अब हम आपको इन्द्रधनुष के रंगों के बारे में बताएँगे| आप सब ने तो आकाश में सुन्दर सा इन्द्रधनुष बनते देखा होगा | इन्द्रधनुष में कुल सात रंग होते है जिसमे बैगनी (Violet), नील (Indigo), नीला (Blue), हरा (Green), पीला (Yellow), नारंगी (Orange), लाल (Red) शामिल होते है | इन्द्रधनुष (Rainbow) के सभी रंगों को short में भिब्ज्योर (VIBGYOR) कहा जाता है | यह शब्द सभी रंग जो इन्द्रधनुष बनाते है, उन सबके शुरू के अक्षर को मिलाकर बनाया गया है |
Type of Colours – रंगों के प्रकार
सभी रंगों को तीन केटेगरी में बांटा गया है | जो इस प्रकार है
1. Primary Colour (प्राथमिक रंग) :-
इस केटेगरी में उन सभी रंगों को रखा गया है जो किसी और रंगों के मिलाने से नही बनते है | यह सभी प्राक्रतिक है इनमे किसी भी रंगों का मिश्रण नही होता है | प्राइमरी रंग तीन होते है जिसमे Red (लाल), Blue (नीला) और Yellow (पीला) रंग शामिल है | लेकिन हम इन सभी colour को मिलाकर नए रंगों का निर्माण कर सकते है |
2. Secondary Colour (द्वितीयक रंग) :-
इस श्रेणी के अंतर्गत वे सभी colour आते है जो कि 2 प्राइमरी रंगों के एक ही अनुपात से मिलकर बनता है | अगर हम किसी दो प्राथमिक रंगों को एक ही अनुपात (ratio) में मिलायेंगे तो एक द्वितीयक रंग का निर्माण होता है | Secondary Colour भी तीन होते है जिसमे Orange (नारंगी), Violet(बैंगनी) और हरा (Green) रंग शामिल है |
- Yellow + Red =Orange
- Blue + Yellow = Green
- Red + Blue =Violet
3. Tertiary Colour (तृतीयक रंग) :-
तृतीयक रंगों की संख्यां छह होती है | इस श्रेणी में वे सभी रंग आते है जो कि एक प्राइमरी और एक सेकेंडरी रंग को एक ही अनुपात में मिलाकर बनाया जाता है | इन में निम्न रंग शामिल है |
- Red + Orange = Red-Orange
- Yellow + Orange = Yellow-Orange
- Yellow + Green = Yellow-Green
- Blue + Green = Blue-Green
- Blue + Purple = Blue-Purple
- Red + Purple = Red-Purple
आज आपने सिखा
तो दोस्तों यह थी आज कि पोस्ट Colours name in hindi and english जिसमे हमने रंगों से सम्बंधित जानकारी देने की कोशिश करी | हमने आपको अलग-अलग रंगों को हिंदी और अंग्रेजी भाषा दोनों में बताया | इसके अलावा रंगों के प्रकार के साथ-साथ इन्द्रधनुष (Rainbow) में रंगों कि संख्या कितनी होती है और सभी के नाम भी आप लोग तक साझा किया |
Colours (रंग) अथवा आकार (Shape) यही दो चीज है जो कि दुनिया में उपस्थित सभी चीजों का हमें अनुभव कराता है | यह पोस्ट आपके छोटे बच्चे को basic colours यानि प्रारम्भिक रंगों के बारे में जानकारी देती है जो कि छोटे बच्चे को रंगों को पहचानने में मदद कर सकती है |
हमें आशा है कि यह लेख ‘Colours name in hindi and english‘ आप लोगों को जरूर पसंद आई होगी | कृपया इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया के जरिये शेयर जरूर करें |